{"_id":"7768a16b2156e5e215cfc4b772e24e02","slug":"without-bill-6-8-lakh-fine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों से पकड़ा 6.8 लाख का बिना बिल का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों से पकड़ा 6.8 लाख का बिना बिल का सामान
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बिना बिल का लाखों का सामान कालाअंब बैरियर के समीप पकड़ा और दो फर्मों पर 1.69 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। आबकारी एवं कराधान विभाग की छापामारी टीम में ईटीओ अजय राठोर, ईटीओ प्रेम कायथ के अलावा ईटीआई कुलदीप भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन
टीम ने बुधवार रात करीब 10 बजे एक सरिए से लदे ट्रक को कालाअंब बैरियर पर रोका। सरिया प्रदेश से बाहर जा रहा था। जब ट्रक में लदे सरिए का बिल मांगा गया तो मौके पर ट्रक में बैठे कंपनी के अधिकारी बिल उपलब्ध नहीं करवा सके।
विज्ञापन
इसी दौरान राशन से भरी हुई एक पिकअप प्रदेश के बाहर से कालाअंब पहुंच रही थी। पिकअप चालक के पास भी लोड सामान का कोई बिल नहीं था। दोनों वाहनों में लोड सामान का आंकलन किया गया जो 6.80 लाख का निकला।
विज्ञापन
टीम ने दोनों वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1.69 लाख का जुर्माना ठोका। आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि टीम ने छापेमारी के दौरान दो वाहनों से बिना बिल के पकड़े गए सामान पर 1.69 लाख जुर्माना किया। विभाग की टीम आगे भी जांच जारी रखेगी।