{"_id":"5703f5524f1c1b4333c8123a","slug":"wine-shop-cloging","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटीधीमान के लोगों ने उठाई शराब ठेका बंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटीधीमान के लोगों ने उठाई शराब ठेका बंदी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह विकास खंड की ग्राम पंचायत कोटीधीमान के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया से भेंट कर कोटीधीमान में शराब ठेका बंद करने की मांग की। जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह तोमर, बीडीसी सदस्य भीम सिंह, उप-प्रधान विक्रम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला। इसमें वीर सिंह, जगपाल तोमर व महिला मंडल प्रधान क्यासो देवी व कमला देनी समेत सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
शराब का ठेका खुलने से युवा पीढ़ी नशे का शिकार होती जा रही है जिससे गांव कोटीधीमान क्षेत्र का माहौल दिनों दिन खराब हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने शराब के ठेके को जल्द बंद करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधीश ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर आश्वासन दिया है। इस मामले की आवश्यक कार्रवाई के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग को निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन