फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   weather news sirmour

Sirmour News: सुबह-शाम घने कोहरे से दृश्यता कम, राष्ट्रीय राजमार्ग पर थमी वाहनों की रफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
weather news sirmour
चालकों को लाइटें और इंडिकेटर जलाकर धीरे-धीरे चलाने पड़ रहे वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दो दिनों से सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। धुंध की वजह से दृश्यता कम हो गई है। वाहन चालकों को लाइटें और इंडिकेटर जलाकर धीरे-धीरे चलना पड़ रहा है। वहीं, उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब ने जनहित में नागरिकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

स्थानीय निवासी रमेश चौहान, दिनेश शर्मा, जगमोहन सूर्या और प्रदीप चौधरी ने बताया कि गत मंगलवार से सुबह-शाम कोहरा अधिक पड़ रहा है। खास कर सुबह 9 बजे तक व शाम को 8 से 10 बजे तक घना कोहरा छा रहा है। इससे ठंड काफी अधिक बढ़ी गई है। आगामी कुछ दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा रहने की संभावना है। इससे दृश्यता में अत्यधिक कमी आ सकती है। प्रदेश में 18 से 20 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। प्रशासन ने निर्देश जारी किए है कि घने कोहरे में सुबह-शाम को अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इस दौरान वाहनों में उचित दूरी रखें और हेडलाइन व फॉग लाइट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

खासकर भारी वाहनों के चालक एनएच व राज्य राजमार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें। स्कूल प्रबंधन, परिवहन सेवाएं व औद्योगिक इकाइयां अपने स्तर पर जरूरी सावधानी व समय प्रबंधन तय करें। बुजुर्गों व बच्चों और रोगग्रस्त लोगों को घने कोहरे से बचाव को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा जीएस चीमा ने कहा कि जनहित में नागरिकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन से संपर्क करें। प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है। नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed