फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   weather distrubanc in nohradha

नौहराधार और हरिपुरधार क्षेत्र में 15 घंटे बंद रही बिजली, लोग परेशान

Sat, 24 Apr 2021 12:07 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
weather distrubanc in nohradha
नौहराधार सिरमौर क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से सफेद हुए खेत। - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर में लंबे समय पर बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। चूड़धार में सात इंच बर्फबारी दर्ज की गई जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में बिजली गुल रही। बारिश के साथ ओलावृष्टि और भारी अंधड़ से ऊपरी क्षेत्रों में बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। आडू और सेब की फ्लावरिंग को नुकसान के साथ-साथ फलदार पौधों से फल झड़ गए। वहीं, मटर और टमाटर सहित सब्जियों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम की मार से किसान बागबानों को परेशानी में डाल दिया है। बारिश और तेज तूफान से नौहराधार और हरिपुरधार की कई पंचायतों में 14 घंटे से बिजली गुल रही। वहीं, पुन्नरधार, उलाना, देवामानल आदि क्षेत्रों में 15 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। ऊंचाई वाले क्षेत्र नौहराधार में शनिवार देर शाम को तेज तूफान और ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।ओलावृष्टि से खेतों में मटर, टमाटर व फलदार पौधों को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

नौहराधार के अलावा चौकर, टारना तलांगना आदि क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। ज्यादा बारिश होने के चलते तैयार लहसुन खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। किसान और बागवान इंद्र पाल, अशोक, अत्तर सिंह, मोहनलाल, विजेंद्र, दुर्जन, विनोद, अनिल और जितेंद्र आदि का कहना है कि किसानों को अपने खेतों में लगाए गए मटर, टमाटर की फसल के अलावा सेब, आडू की फ्लावरिंग को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि से कई स्थानों पर अन्य नकदी फसलें खेतों में पूरी तरह से बिछ गई हैं। आजकल फलदार पौधों में फल लगने शुरू हो गए हैं। ऐसे में ओलों की मार और तापमान की गिरावट सेब में होने वाली सेटिंग को प्रभावित कर रही है। किसानों का कहना है कि पहले ही फसलें सूखे की भेंट चढ़ गई हैं। अब शेष कसर ओलावृष्टि ने पूरी कर दी है। इससे किसान और बागवान परेशान हैं।

...............
सूखे के बाद बारिश से मिली राहत
राजगढ़ (सिरमौर)। कई दिनों के सूखे के बाद हुई बारिश से किसानों-बागवानों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि के कारण फलदार पौधों को काफी नुकसान हुआ। राजगढ़ तहसील की सैर जगास, शिलांजी, पझौता और रासुमांदर क्षेत्रों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से आड़ू, पलम, सेब और नाशपाती आदि को काफी नुकसान हुआ है। यद्यपि बारिश से लहसुन, मटर, गोभी, फ्रांसबीन, टमाटर और शिमला मिर्च आदि फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी लेकिन ओलावृष्टि से बागवानों को काफी नुकसान हुआ है।
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed