{"_id":"9e08dbef5915e2723a43a86cbd6de73c","slug":"water-problem-in-silai-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई गांव में भी बढ़ा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई गांव में भी बढ़ा पेयजल संकट
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन गिरिपार क्षेत्र के कई इलाकों में अभी से भीषण पेयजल किल्लत बनी हुई है। शिलाई बाजार के बाद शिलाई गांव में भी लोगों को पीने के पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। शिलाई गांव खंड का सबसे बड़े गांवों में से एक है। यहां मौजूदा समय में 300 परिवार रहते हैं। इतनी बड़ी तादाद में लोगों को पीने का पानी उचित मात्रा में नहीं मिल रहा। ग्रामीण मजबूरी में 2 किमी दूर धकोली खड्ड से पीने का पानी ला रहे हैं। पशुओं को भी यहीं से पानी ढोकर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शिलाई के प्रधान देवेंद्र धीमान, वार्ड सदस्य सूरत सिंह जिंदवाण, जगत सिंह, उदय राम, जाती राम, प्रताप सिंह, बिशन सिंह आदि ने बताया कि धकोली खड्ड का पानी पीने लायक है कि नहीं लेकिन ग्रामीण मजबूरी के चलते खड्ड का पानी पी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आजकल प्रदेश के कई हिस्सों में पीलिया बीमारी का प्रकोप है। यदि लोग इसी तरह से खड्ड का पानी पीते रहे तो कोई भी बीमारी फैल सकती है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि आईपीएच विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। यदि समय रहते पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन
बाक्स....
ग्रामीणों की शिकायत है जायज
ग्रामीणों की शिकायत जायज है। मौके पर वस्तु स्थिति का पता लगाने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। ग्रामीणों की समस्या का हर हाल में समाधान होगा।
- नितिन चिनौरी, एसडीओ आईपीएच
-----