फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in chamba sheel

चंबा-शील गांव में पेयजल किल्लत, लोग परेशान

Tue, 08 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जमटा (सिरमौर)।
अमर उजाला ब्यूरो जमटा (सिरमौर)। Updated Tue, 08 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन

धारटीधार क्षेत्र के चंबा तथा शील गांवों के अलावा अन्य कई गांवों में लोगों को पिछले दो दिनों से पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है उनके गांवों में जलाल नदी से लिफ्टिंग के जरिए पानी आ रहा है जो सीधे पंजाहल स्थित आईपीएच विभाग के बड़े स्टोर टैंक में जमा होता है लेकिन पिछले 2 दिनों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


स्थानीय वरिष्ठ नागरिक व सेवानिवृत्त अधिकारी राम सिंह ठाकुर, बलबीर सिंह, पदम सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार आदि का कहना है कि विभाग ने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई के लिए पुरानी मशीनों व पाइपों का प्रयोग किया है। इसके चलते ही लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 लोगों ने आईपीएच के स्थानीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनकी जल निकासी की पाइपें चैक कर पीने का पर्याप्त पानी मुहैया कराया जाए।

उधर जमटा स्थित आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि क्षेत्र को जलाल से लिफ्ट किए जाने वाली योजना में कोई फाल्ट नहीं है। सप्लाई पूरी तरह से ठीक है। क्षेत्र में कई लिंक मार्ग के निर्माण के दौरान विभाग की पाइपें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय लोग इसका ध्यान रखें। साथ ही समस्या आने पर स्थानीय कार्यालय में अपनी लिखित शिकायत बताएं। विभाग हर हाल में कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed