फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water increasing in yamuna river

Sirmour News: पहाड़ों में भारी बारिश से पांवटा साहिब में यमुना नदी का दिखा रौद्र रूप

Wed, 06 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
water increasing in yamuna river
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पांवटा साहिब में यमुना नदी उफान पर है: संवाद
पहाड़ों में भारी बारिश से पांवटा साहिब में यमुना नदी का दिखा रौद्र रूप
विज्ञापन

उत्तराखंड के आसन बैराज और हिमाचल के जटौन बैराज से छोड़ा गया पानी
नदी-नालों से लोग दूर रहें, यमुनाघाट पर गोताखोर तैनात : गुंजीत सिंह चीमा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां नाले उफान पर हैं। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते उत्तराखंड व हिमाचल के बैराज से गेट खोल कर पानी छोड़ा गया है।
बुधवार को सुबह से ही पांवटा साहिब में यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। उत्तराखंड सीमा से लगते पांवटा साहिब में यमुना नदी के किनारे स्थित श्री राधा-कृष्ण यमुना मंदिर के घाट की निचली सीढि़यों तक पानी आ गया है।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड से हिमाचल के पांवटा साहिब से होकर यमुना नदी हरियाणा में प्रवेश करती है। सहायक नदियों गिरिनदी, टौंस, बाता नदी में बुधवार को भी जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते यमुना नदी का जलस्तर इस सीजन में नदी के आरपार तट के सिरों तक पहुंच गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हर वर्ष दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारु राम शर्मा, अर्चना, स्वाति, पदमिनी, रमेश शर्मा, कार्तिक तोमर व बाला ठाकुर ने बताया कि दो तीन दिनों से लगातार काफी बारिश हो रही है। जिला सिरमौर के रेणुका में गिरि जटोन बैराज में जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण गेट खोल दिए हैं। गिरि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गिरि नदी यमुना नदी की सहायक नदी है। वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के आसन बैराज से भी विगत रात व सुबह को पानी छोड़ा गया।
लगातार बारिश से गिरि नदी के अलावा टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। टोंस नदी भी हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर किल्लौड़ के समीप यमुना में प्रवेश करती है। यमुनाघाट पर प्रशासन की ओर से तैनात स्थानीय गोताखोर राजेंद्र कुमार, शिवा सिंह, प्रदीप कुमार, लक्ष्य व अभिमन्यु ने कहा कि लोगों को उफनती यमुना नदी में स्नान करने के लिए उतरने से रोका जा रहा है।
बुधवार को इस वर्ष बरसात के मौसम में अब तक सबसे अधिक जलस्तर रहा है। जिला व स्थानीय प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के लिए निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 या 112 डायल करने की अपील की है।

........बाक्स...........
उफनते नदी नालों से दूर रहें : एसडीएम
- एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा और तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोग उफनते नदी-नालों के किनारों और आसपास जाने से परहेज करें। पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर स्थानीय गोताखोर टीम की तैनाती की गई है। बाहरी राज्यों से आ रही संगतों व पर्यटकों को संभावित खतरे के चलते स्नान करने को नदी में उतरने से रोका जा रहा है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पांवटा साहिब में यमुना नदी उफान पर है: संवाद

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पांवटा साहिब में यमुना नदी उफान पर है: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed