फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vk chaudhary daynight kosko ball cricket pratiyogita begin in ponta sahib

पांवटा में वीके चौधरी डे-नाइट कोस्को बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
vk chaudhary daynight kosko ball cricket pratiyogita begin in ponta sahib
पांवटा में डे-नाइट कोस्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष इंद्रजीत सि - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में दूसरी एडवोकेट वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाइट कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि हिमाचल यूथब्रिगेड अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का ने शुभारंभ किया। शुरुआती मैच में भगानी साहिब और हरिपुर टोहना टीम ने अपने क्रिकेट मैच जीत कर स्पर्धा के अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पांवटा साहिब वॉरियर्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में खेली जा रही है। शुरुआती मैच में यूथ क्लब भैला ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 60 रनों का स्कोर बनाया। स्कोर का पीछा करते हुए हरिपुर टोहाना टीम ने 4.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 61 रन बना लिए। हारुन मलिक ने 19, वाहिद ने 18 और गोपाल शर्मा ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में भगानी साहिब टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट पर 96 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें सौरभ पंवार ने सर्वाधिक 35 रन, केडी सिंह ने 24 और अनिश ने 23 रनों की पारी खेली। जवाब में मैनकाइंड टीम 6 ओवर में 6 विकेट गंवा कर केवल 58 रन ही बना सकी। भगानी टीम ने 38 रनों से मैच जीत कर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयोजक नवनीत चौधरी ने कहा कि डे नाइट कोस्को क्रिकेट कप विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टीम में 9-9 खिलाड़ी खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed