Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vk chaudhary cricket pratiyogita

Sirmour News: मिश्रा एकादश, पातलियों, धारटीधार, भूपपुर, पांवटा वारियर्स और आरआर स्पोर्ट्स ने जीते मैच

Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
vk chaudhary cricket pratiyogita
नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित वीके चौधरी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच विजेताओं को पुरस
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन


नगर परिषद खेल मैदान में चल रही छठी वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता
तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम, अगले दौर में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के खेल मैदान में चल रही छठी वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाइट कॉस्को बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में मिश्रा एकादश, पातलियों, ठाकुर एकादश धारटीधार, भूपपुर, पांवटा वारियर्स और आरआर स्पोर्ट्स की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में सिरमौर जिले की विभिन्न टीमें हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखा रही हैं।
प्रतियोगिता के आयोजक नवनीत चौधरी, रविदीप, अमरीक सिंह और गगनदीप सिंह ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलेभर की टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में लिजेंड्स क्यारी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए। जवाब में मिश्रा एकादश ने 2.5 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में गुलाबगढ़ की टीम ने छह ओवर में दो विकेट पर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातलियों की टीम ने 4.5 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बना लिए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरे मैच में ठाकुर एकादश धारटीधार ने छह ओवर में छह विकेट पर 68 रन बनाए। जवाब में राइजिंग स्टार की टीम छह ओवर में पांच विकेट पर 60 रन ही बना सकी। धारटीधार ने आठ रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में हाटी वारियर्स ने पांच ओवर में दो विकेट पर 58 रन बनाए। जवाब में भूपपुर की टीम ने तीन ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाते हुए छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। पांचवें मैच में पांवटा वारियर्स ने छह ओवर में चार विकेट पर 59 रन बनाए। इसके जवाब में बाग आबड़ा की टीम निर्धारित छह ओवर में 50 रन ही बना सकी। पांवटा वारियर्स ने नौ रन से जीत दर्ज की।
छठे मुकाबले में आरआर स्पोर्ट्स ने पांच ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनकाइंड फार्मा की टीम पांच ओवर में छह विकेट पर 29 रन ही बना सकी। आरआर स्पोर्ट्स ने 43 रन से मुकाबला जीत लिया।
वहीं, सातवें मैच में हाटी वारियर्स ने पांच ओवर में दो विकेट पर 58 रन बनाए। जवाब में भूपपुर की टीम ने तीन ओवर में दो विकेट खोकर 59 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत हासिल की। आठवें मुकाबले में महाकाल की टीम ने 89 रन बनाए। इसके जवाब में धारटीधार ने बिना कोई विकेट गंवाए 5.4 ओवर में 90 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

नौवें मुकाबले में ठाकुर एकादश धारटीधार ने छह विकेट पर 63 रन बनाए। जवाब में शिवपुर की टीम ने दो विकेट खोकर 67 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की।----------

नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित वीके चौधरी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच विजेताओं को पुरस

नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित वीके चौधरी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच विजेताओं को पुरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed