{"_id":"690ddd830fa08e9f3504e6de","slug":"viral-fever-patients-in-ponta-hospital-nahan-news-c-177-1-ssml1030-164016-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बदलते मौसम में वायरल फीवर-संक्रमण की चपेट में नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बदलते मौसम में वायरल फीवर-संक्रमण की चपेट में नौनिहाल
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में शिशु रोग विशेषज्ञ बीमार बच्चों की स्वास्थ्य जांच करते हुए: संवाद
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रोज पहुंच रहे 120 से अधिक मरीज
बदलते मौसम में बच्चों की बेहतर देखभाल जरूरी : डॉ. आसिफ कुरैशी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बदलते मौसम में नौनिहाल वायरल फीवर और संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शिशु रोग विशेषज्ञ के पास 120 से अधिक ओपीडी पहुंच रही है। इनमें अधिकतर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे शामिल हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ ने बीमार शिशुओं के स्वास्थ्य जांच-दवा देने के साथ अभिभावकों को इन दिनों बेहतर देखभाल की जरूरी हिदायतें दी हैं।
पांवटा साहिब के मैदानी आंजभोज क्षेत्र तथा शिलाई क्षेत्र से बीमार बच्चों के उपचार के लिए पहुंचे अभिभावकों रेखा शर्मा, अदिति चौधरी, रीमा, कल्पना, स्वाति शर्मा, सीमा चौहान, देशराज और राम स्वरूप ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इन दिनों अधिकतर बच्चे, बुखार, खांसी और कोल्ड के चलते उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम ठंड और दिन के समय गर्मी होने से तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव से बच्चे काफी अधिक बीमार हो रहे हैं। पांवटा साहिब अस्पताल में अधिकतर बच्चे, कफ, कोल्ड और बुखार के उपचाराधीन हैं। पिछले कुछ दिनों से शिशु वार्ड में भी दाखिल नौनिहालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आसिफ कुरैशी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते बुखार और संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। इनमें छोटे बच्चों की संख्या अधिक है। प्रतिदिन करीब 120 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार को पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चे खांसी जुकाम बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम के चलते इस तरह की समस्याएं आती हैं। अभिभावकों को सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। दवाइयों के साथ ही मास्क पहनें, बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इन दिनों ठंडा पानी, आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ का सेवन न करने दें। घर से बाहर निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
संवाद