{"_id":"65673fe98ec233c7e60fb4e7","slug":"viksit-bharat-sanklap-yatra-will-be-begin-in-sirmaur-from-today-nahan-news-c-177-1-ssml1028-13644-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में आज से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में आज से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
विज्ञापन
विनय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष
सचित्र-
सिरमौर में आज से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
नाहन के त्रिलोकपुर और कालाअंब पंचायत में पहुंचेगा रथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में वीरवार से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस यात्रा के दौरान केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को भी साझा किया जाएगा।
यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने दी। विनय गुप्ता ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष रूप से रथ भी भेजे गए हैं। सिरमौर जिले में छह रथ पहुंच चुके हैं, जो वीरवार से विभिन्न पंचायतों में जाएंगे।
विनय गुप्ता ने कहा कि पहले दिन वीरवार को नाहन ब्लॉक की कालाअंब और त्रिलोकपुर पंचायत, शिलाई ब्लॉक की धारवा व झकांडों पंचायत, पांवटा ब्लॉक की कोलर व धौलाकुआं पंचायत, संगड़ाह पंचायत की छोऊबोगर और खुड द्राविल पंचायत, त्रिलोरधार ब्लॉक की पोका व चांदनी पंचायत और पच्छाद ब्लॉक की जामन की सेर व काथली पंचायत में यह रथ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी विकास खंडों की दो-दो पंचायतों में यह संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है।