फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vickey chauhan win heart of people on bhaidooj programme

Sirmour News: विक्की चौहान ने भैया दूज पर नचाया गिरिपार

Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
vickey chauhan win heart of people on bhaidooj programme
नौहराधार में भैया दूज पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक  कार्यक्रम का लुत्फ उठाते ग्रामीण। संवाद
सचित्र...
विज्ञापन

झुमके तेरे कानो रे झुमके...गीत पर खूब झूमे दर्शक
नौहराधार में विक्की चौहान ने भैया दूज पर नचाया गिरिपार
कार्यक्रम में अनूप छागटा और शबनम ने भी खूब तालियां बटोरीं

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार। संगड़ाह उपमंडल के नौहराधार में भैयादूज के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नामी हिमाचली कलाकारों ने समां बांधा। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार विक्की चौहान ने मंच संभाला तो लोगों ने उनका सीटियों से स्वागत किया।

उन्होंने अपनी नॉन स्टॉप प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विक्की चौहान ने जैसे ही मंच संभालते हुए अपना प्रसिद्ध गीत चम चमांदे हो तेरे दांदडू बाठणिए, झुमके तेरे कानो रे झुमके गीतों की प्रस्तुति दी तो पंडाल में बैठे लोग भी नाचने पर विवश हो गए। इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में पहुंचे श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि सवर्ण सिंह नेगी और विशिष्ट अतिथि विक्रम जेलदार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नवयुवक मंडल के छोटे कलाकारों ने भगत सिंह नाटक का मंचन किया जिसकी श्रोताओं ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उत्तराखंड के कलाकार अनूप छागटा ने मंच संभाला और एक से बढ़कर एक पहाड़ी हिंदी गाने साहिबा री बीबीए, तरी शांगरी कुलुओ री देइये, हामो लागा तेरे दांद रो चाव, लागा रेडियो बाजा गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

वहीं, पहाड़ी गायिका शबनम ने हिंदी, भोजपुरी, पहाड़ी, नेपाली गानों से पंडाल में बैठे श्रोताओं को नचाया। उन्होंने खाणी ओ जलेबी, इक आदिया मंगाई जा रे, तीली मुखे सुने री घड़ाई दे गानों की प्रस्तुति दी।


इस मौके नवयुवक मंडल प्रधान नवीन चौहान, पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह यशपाल चौहान व्यापार मंडल प्रधान विवेक चौहान, अशोक ठाकुर, पंचायत उप प्रधान सुरेश, राजीव, रूपेंद्र, सिंह आदि गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

नौहराधार में भैया दूज पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक  कार्यक्रम का लुत्फ उठाते ग्रामीण। संवाद

नौहराधार में भैया दूज पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक  कार्यक्रम का लुत्फ उठाते ग्रामीण। संवाद

नौहराधार में भैया दूज पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक  कार्यक्रम का लुत्फ उठाते ग्रामीण। संवाद

नौहराधार में भैया दूज पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक  कार्यक्रम का लुत्फ उठाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed