फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination speed is going down in sirmaur district

जिले में धीमी पड़ी को-वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार

Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
vaccination speed is going down in sirmaur district
नाहन मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित वैक्सीन केंद्र्र में बूस्टर डोज लगवाती एमबीबीएस की छात्रा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग किशोरों के टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए निर्धारित टारगेट पूरा करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार अभी तक 32 हजार के लगभग किशोरों को को-वैक्सीन लगाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से 46 हजार के आसपास किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें स्कूली बच्चों समेत प्रवासी मजदूरों के बच्चे और अन्य किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों स्कूल बंद है। वहीं किशोर भी टीकाकरण में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि सिरमौर जिले में अभी तक 32 हजार के लगभग किशोरों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि जिन शिक्षण संस्थानों में किशोरों की वैक्सीनेशन नहीं हुुई है, उनकी सूची उन्हें प्रदान करें। विभाग ऐसे संस्थानों में टीम भेजकर टीकाकरण करेगा। उधर, जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर कर्मचंद ने बताया कि स्कूलों में 80 फीसदी किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। शेष बचे किशोरों के टीकाकरण के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। को-वैक्सीन लगाना किशोर की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है। टीकाकरण के लिए उन पर जोर जबरदस्ती नहीं की जा सकती है।
---
927 को लगा कोरोना का टीका
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में मंगलवार को 927 लोगों को कोरोना का टीका लगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान फ्रंटलाइन वर्करों व वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगी। इसके अलावा किशोरों को को-वैक्सीन भी लगाई गई। जिले में अब तक 3318 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि मंगलवार को 33 केंद्रों में टीके लगाए गए।
---
कोविड अस्पताल में 12 कोरोना मरीज दाखिल
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में 12 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक एसएल कौशिक ने बताया कि कोविड अस्पताल में मंगलवार को चार मरीजों ने कोरोना की जंग जीती। वर्तमान में 12 मरीज दाखिल हैं।

--
को-वैक्सीन के लिए करवाएं पंजीकरण: बीएमओ
को-वैक्सीन के लिए 20 किशोर एक साथ न मिल पाने के कारण वैक्सीनेशन नहीं हो पा रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि वैक्सीनेशन वॉयल (टीकाकरण शीशी) में 20 डोज होती है, जो खुलने के बाद लगानी ही पड़ती है। उन्होंने किशोरों से अपील करते हुए कहा कि वे को-वैक्सीन के लिए या तो आयुष अस्पताल में पंजीकरण करवाएं या फिर उनके मोबाइल नंबर 8544-771091 पर व्हाट्एप व कॉल करें। जब 20 किशोरों का पंजीकरण होगा तो उन्हें को-वैक्सीन के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed