फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination of dogs

Sirmour News: ददाहू में लावारिस कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर

Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
vaccination of dogs
ददाहू में लावारिस कुत्तों की नसबंदी कार्यक्रम से पहले पशुपालन विभाग की टीम। स्रोत विभाग 
-आठ कुत्तों की नसबंदी, छह नर और दो मादा कुत्ते शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेबीज की रोकथाम और लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पशु चिकित्सालय ददाहू में एंटी रेबीज टीकाकरण एवं नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल आठ कुत्तों की नसबंदी की गई, जिनमें छह नर और दो मादा कुत्ते शामिल रहे।
नसबंदी के साथ सभी कुत्तों को एंटी रेबीज टीके भी लगाए गए। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ रेबीज संक्रमण से बचाव सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

शिविर में पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. अक्षय, डॉ. अमित, डॉ. सुरेंद्र चौहान, डॉ. रोशन लाल, डॉ. संजय और डॉ. मयंक गौतम ने अपनी सेवाएं दीं।
विभाग की ओर से बताया गया कि आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने और रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से लोगों व पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए भविष्य में भी एंटी रेबीज टीकाकरण एवं पशु जन्म नियंत्रण शिविर आयोजित किए जाएंगे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed