फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two paneer samples and one chili powder sample failed.

Sirmour News: पनीर के दो, मिर्च पाउडर का एक सैंपल फेल

Thu, 23 Jul 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two paneer samples and one chili powder sample failed.
राजगढ़ और खैरी से लिए थे नमूने, कारोबारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर की गई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे तीन खाद्य नमूने प्रयोगशाला परीक्षण में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें राजगढ़ और खैरी से लिए पनीर के दो नमूने सब-स्टैंडर्ड पाए गए, जबकि मिर्च पाउडर का एक नमूना मिसब्रांडेड मिला।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार, पनीर के दोनों नमूने गुणवत्ता संबंधी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सके। ऐसे उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्ता की दृष्टि से मानक से कम माने जाते हैं। वहीं, मिर्च पाउडर के नमूने में पैकेजिंग और लेबलिंग संबंधी अनियमितताएं पाए जाने के कारण उसे मिसब्रांडेड श्रेणी में रखा गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग संबंधित विक्रेताओं और प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अरुण चौहान ने बताया कि कारोबारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed