फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two govt. shop will open in sheenaghat and bharli aagro

Sirmour News: शीनाघाट और भरली आगरो में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

Tue, 10 Oct 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
two govt. shop will open in sheenaghat and bharli aagro
शीनाघाट और भरली आगरो में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें
विज्ञापन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने 31 अक्तूबर तक मांगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भरली आगरो के ग्राम बिकौली के वार्ड नंबर 3 और पच्छाद की ग्राम पंचायत शीनाघाट के शीनाघाट गांव में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला नियंत्रक विजय सिंह ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार या संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र व अन्य दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए निर्धारित प्रपत्र विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यदि आवेदन ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है तो पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए पंचायत का प्रस्ताव भी अनिवार्य है। स्वयं सहायता समूह को सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए स्वयं सहायता समूह का प्रस्ताव और समूह का पंजीकरण प्रमाण पत्र व जिस वार्ड से संबंधित है उसका प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सहकारी समितियों को भी सचिव सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन करना होगा और सोसायटी का प्रस्ताव व पंजीकरण प्रमाण पत्र व जिस वार्ड से संबंधित है, उसका प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के समूह को समूह के सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा और समूह का प्रस्ताव व पंजीकरण प्रमाण और वार्ड का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना जरूरी है।


एकल नारी को एकल नारी प्रमाण पत्र और विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही है, उसे विधवा प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक को भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र व शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को बेरोजगारी प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक व आयु 18 से 45 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed