फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two boy died in kalaambh pota sahib nh in road accident

सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

Sun, 13 Feb 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
two boy died in kalaambh pota sahib nh  in road accident
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर कटासन देवी मंदिर के पास रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक नाहन के रहने वाले हैं। इनमें से एक ने मौके पर तो दूसरे ने मेडिकल कॉलेज नाहन लाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भेजा है, जहां सोमवार को इनका पोस्टमार्टम होगा। मृतकों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ बॉबी (22) और हरप्रीत सिंह उर्फ हनी (19) दोनों निवासी मोहल्ला गोविंदगढ़ नाहन के रूप में हुई है। घटना के बाद मोहल्ला में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास गरजीत और हरप्रीत को बाइक पर कटासन देवी के पास एक तीखे मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि दोनों युवक आपस में रिश्ते में होने वाले जीजा-साला थे। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पांवटा साहिब और कालाअंब बैरियर सहित अन्य जगहों पर नाकाबंदी शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों के सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया है। सोमवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed