फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two accused arrested in udayogpati lutmaar case nahan

Sirmour News: नाहन में उद्योगपति से लूटपाट मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2023 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested in udayogpati lutmaar case nahan
उद्योगपति से लूटपाट मामले में आरोपियों को पकड़ने वाली टीम डीएसपी मीनाक्षा शाह के साथ। संवाद
सचित्र 30, 31
विज्ञापन

नाहन में उद्योगपति से लूटपाट मामले में युवती समेत दो गिरफ्तार
पुलिस ने युवक को अंबाला और युवती को नाहन से हिरासत में लिया
युवती ने की पहरेदारी, युवक किराये का मकान पूछने के बहाने घुसे घर में
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार शाम को कालाअंब के उद्योगपति नरेंद्र गुलाटी से लूटपाट मामले में पुलिस ने युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसे पुलिस जल्द पकड़ने की बात कह रही है। 19 से 23 वर्ष के बीच की उम्र के ये तीनों आरोपी नाहन के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने युवक को अंबाला जबकि युवती को नाहन से हिरासत में लिया है।
नाहन में पत्रकार वार्ता में डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप समेत कुछ अन्य सामान बरामद कर लिया है। वहीं सोने की अंगूठी को अंबाला किसे बेचा है, इसके बारे में भी पता कर लिया है। पुलिस हिरासत में लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर लूटपाट की मंशा का पता लगा रही है। वहीं यह भी सामने आ रहा है कि तीनों नशे के आदि हैं और इसके लिए भी इस इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उद्योगपति नरेंद्र गुलाटी ने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात युवक किराये का मकान तलाशने के बहाने उनके घर में घुसे और बंधक बनाकर उनका एक लैपटॉप, सोने की दो अंगूठियां व अन्य सामान ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने थाना प्रभारी राजेश पाल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अछार सिंह, मुख्य आरक्षी रोहित और मनोज के अतिरिक्त साइबर सेल के अमरिंदर व अयूब खान की टीम गठित की। टीम ने नाहन समेत, अंबाला, पटियाला आदि जगहों पर दबिश दी। चूंकि कोई सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य नहीं थे, बावजूद इसके पुलिस ने एक आरोपी को अंबाला के हरियाणा से हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को नाहन से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोने की अंगूठी किसे बेची गई है इसका पता भी लगा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि इनमें एक युवक लड़ाई झगड़े में शामिल रहा है। वहीं ये नशे के भी आदि हैं। तीनों बीते कुछ वर्षों से एक दूसरे के संपर्क में है। वारदात के दिन में युवती ने पहरेदारी की, जबकि दोनों युवक उद्योगपति के घर में किराये के कमरा पूछने के बहाने दाखिल हुए।
---चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed