{"_id":"5703f4034f1c1b0e35c810f8","slug":"tree-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्ली के जंगलों में हो रहा अवैध कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्ली के जंगलों में हो रहा अवैध कटान
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन परिक्षेत्र शिलाई के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि शिल्ली के जंगल में पिछले एक पखवाड़े से देवदार, बुरांस, चीड़ व बान के हजारों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है। अभी तक संबंधित विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के ग्रामीण ध्यान सिंह, रतन सिंह, इंद्र सिंह, कमलेश व भवान सिंह ने वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई को एक लिखित शिकायत में बताया कि पिछले एक पखवाड़े से बेला, वंशवा, बागना, पशमी, च्याना व शिलाई गांव के सैकड़ों लोग जंगलों में घास पत्ती के बहाने पेड़ों को काट रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार वन रक्षक व रेंज अधिकारी को मौखिक सूचना दी। बावजूद इसके वन काटुओं पर कोई लगाम नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने विभाग से जंगल अवैध कटान कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई फतेह सिंह ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। अवैध कटान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।