फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Transport Corporation should pay pension on time: Gurudev

परिवहन निगम समय पर पेंशन दे : गुरुदेव

Sat, 15 Feb 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation should pay pension on time: Gurudev
पेंशनर कल्याण संगठन ने बैठक में जताया रोष, मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की नाहन इकाई की बैठक अध्यक्ष गुरुदेव चौहान और महासचिव कन्हैया लाल कौशिक की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समय पर पेंशन न दिए जाने पर इकाई ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट किया। गुरुदेव चौहान ने कहा कि उन्हें निश्चित समय पर पेंशन नहीं मिलती है। इसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में चिकित्सा भत्तों, डीए की किश्त की अदायगी को लेकर भी प्रदेश सरकार और निगम के प्रति रोष जताया। इकाई के सदस्यों ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। बैठक में चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर इकाई के महासचिव कन्हैया लाल, गंगबीर सिंह, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, राजेश कुमार, यशवंत सिंह, उर्मिला भारद्वाज, निशा देवी, पूर्णचंद, गुलशन अरोड़ा, जय किशन, मामचंद आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed