फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   training to teachers in nahan

Sirmour News: अध्यापकों को सिखाई जा रहीं प्रश्नपत्र बनाने की तकनीक

Thu, 25 Sep 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:46 PM IST
सार

नाहन में शिक्षकों के लिए सतत समग्र मूल्यांकन (सीईसीई) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को बेहतर प्रश्न पत्र तैयार करने की तकनीक सिखाई जा रही है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
training to teachers in nahan

विस्तार

समग्र शिक्षा अभियान की ओर से सीईसीई सतत मूल्यांकन का दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से हिमाचल प्रदेश में सीईसीई सतत समग्र मूल्यांकन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉन्वजीनियस टीम सदस्यों की ओर से कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। नाहन में भी शिक्षकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मास्टर ट्रेनर देवयानी और रिषी शिक्षकों को एक अच्छा प्रश्न पत्र बनाने की तकनीक के विषय में जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रश्न पत्र सही ढंग से बना होगा तो बच्चे का मूल्यांकन भी सही प्रकार से किया जा सकेगा। अब तक सिरमौर में 16 बैच के अध्यापक यह प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं, हर बैच में 75 अध्यापक प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।

जिला सिरमौर के पांवटा और राजगढ़ ब्लॉक के अध्यापकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि नाहन व ददाहू ब्लॉक के अध्यापक प्रशिक्षण ले रहे हैं। उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता हर कार्यशाला में जाकर निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed