{"_id":"696250e73ba950a50c0774d0","slug":"three-scheme-not-completed-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-169246-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शहरी विकास को लगा ग्रहण, तीन वर्षों बाद भी अधर में लटकी 3 योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शहरी विकास को लगा ग्रहण, तीन वर्षों बाद भी अधर में लटकी 3 योजनाएं
विज्ञापन
शहर में बाल पार्क को केंद्र सरकार से बजट के बावजूदसौंदर्यीकरण कार्य अधर में लटका। संवाद
पांवटा में कैफेटेरिया, बाल पार्क सौंदर्यीकरण, मंच और ड्रेसिंग रूम निर्माण कार्य लटका
इन तीनों प्रस्तावित शहरी योजनाओं पर करीब 75 लाख बजट होना है खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले तीन वर्षों से शहरी विकास की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। शहर के पौश इलाके में ही तीन महत्वपूर्ण योजनाएं अधर में लटकी हुईं हैं। इनमें मुख्य पार्क में कैफेटेरिया, बाल पार्क का सौंदर्यीकरण, खेल मैदान में मंच और ड्रेसिंग रूम निर्माण कार्य लटका। इन योजनाओं पर करीब 75 लाख से अधिक बजट खर्च होना है। खासकर ड्रेसिंग रूम योजना का कार्य लटकने से भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासी नाराजगी व्याप्त है।
स्थानीय निवासी पंकज भटनागर, हरविंदर सिंह, निखिल कपिल, सुखविंदर सिंह, भरत ठाकुर, धीरज व मनिंद्र सिंह ने बताया कि शहर में गिने चुने पार्क हैं। इसमें वार्ड आठ में नगर परिषद कार्यालय के सामने मुख्य पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य कुछ वर्ष पहले हुआ है। इसी पार्क में 25 लाख बजट से कैफेटेरिया योजना बनाने की योजना प्रस्तावित है।
प्रथम चरण में बजट का प्रावधान होने पर पीलर बनाने समेत कुछ कार्य भी हुआ। इस योजना के बनने पर पार्क में ही चाय, काफी, सॉफ्ट ड्रिंक व अन्य खानपान की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इससे बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं केंद्र से 20 लाख बजट प्रावधान के बाद बाल पार्क सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हुआ। इसमें चार दिवारी पर टाइलों का काम हुआ। अब कार्य काफी माह से बंद पड़ा है। इससे बच्चों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली, शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब अध्यक्ष और पार्षद मधुकर डोगरी, अश्वनी शर्मा व अचल देव ने बताया कि मुख्य खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए दो ड्रेसिंग रूम और शौचालय निर्माण का कार्य भी रुका हुआ है। करीब 30 लाख रुपये से प्रस्तावित ड्रेसिंंग रूम और मंच के कार्य को बजट स्वीकृत हुआ। प्रथम चरण में 15 लाख रुपये बजट से काम शुरू हुआ।
पहले बीच में पेड़ आने और मंच के समीप से बिजली लाइन होने की अड़चन से काम लटका रहा। अब दोनों ही बाधाएं दूर हो चुकीं हैं, लेकिन योजना के तहत मंच पर शैड डालने का कार्य फिर भी अधर में लटका हुआ है।
बाक्स-
कार्य योजनाएं पूरी करने को उठाते रहे मांग : डॉ. रोहताश नांगिया
- पांवटा नगर परिषद के वार्ड-8 के पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया ने बताया कि अधर में लटकी इन योजनाओं को पूरा करवाने की मांग उठाते रहे हैं। बाल पार्क सौंदर्यीकरण योजना को तो केंद्र से बजट का प्रावधान हो चुका है।
बाक्स...
बजट प्रावधान होने पर कार्य शुरू होगा : निर्मल कौर
- नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि इन विकास योजना कार्यों को शुरू करवाने के लिए प्रयास होंगे। कैफेटेरिया व मंच शैड निर्माण कार्य को बजट प्रावधान होने पर शीघ्र कार्य शुरू करवाया जाएगा।
संवाद