फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three lakh rupees will spent on renuka lake and parsuram taal cleannesssaid dc

रेणुका झील और परशुराम ताल की सफाई को तीन लाख स्वीकृत

Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
three lakh rupees will spent on renuka  lake and parsuram taal cleannesssaid dc
रेणुकाजी में पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से बातचीत करते उपायुक्त सिरम? - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। धार्मिक पर्यटन नगरी रेणुकाजी तीर्थ में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक प्रबंधों को जुटाया जाएगा। साथ ही रेणुकाजी में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह बात उपायुक्त सिरमौर व रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष व उपायुक्त राम कुमार गौतम ने रविवार को रेणुकाजी बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेणुकाजी तीर्थ परिसर में मोबाइल, आधुनिक व बायो शौचालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रेणुकाजी मे बेसहारा घूमने वाले पशुओं को गो सदनों में भेजने की व्यवस्था की जाए। साथ ही तीर्थ परिसर की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए कूड़ेेदान आदि की संख्या को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने रेणुका झील और परशुराम ताल की सफाई के लिए तीन लाख रुपये की टोकन मनी स्वीकृति की। इसमें से एक लाख की राशि परशुराम तालाब व दो लाख की राशि से रेणुका झील को गाद मुक्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेणुका झील में नौकायन की सुविधा को बहाल करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र अपनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी मनेश यादव, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान, कानूनगो अशोक पंवार, सीईओ दीपराम शर्मा, आरओ वन प्रदीप सिंह ठाकुर, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग व खालाक्यार पंचायत की प्रधान शीला देवी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

---
पर्यावरण संरक्षण पर बच्चों से साझा किए विचार
ददाहू (सिरमौर) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को रेणुकाजी में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त राम कुमार गौतम ने रेणुकाजी तीर्थ में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूली बच्चों से अपने विचार भी साझा किए। इस दौरान आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए। इससे पूर्व उन्होंने रेणुकाजी में कुब्जा पवेलियन के समीप अर्जुन का पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया। इस बीच अन्य अधिकारियों ने भी आंवला, बहेड़ा व कचनार आदि प्रजातियों के पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed