फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three cultures night will be held in hola mela ponta

Sirmour News: होला मोहल्ला में पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज और प्रेम ढिल्लों मचाएंगे धमाल

Mon, 10 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
three cultures night will be held in hola mela ponta
- ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब(फाइल फोटो):
होला मोहल्ला में पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज और प्रेम ढिल्लों मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

पहाड़ी संध्या के मुख्य कलाकार आज होगा तय, लोग गायकों को भी मिलेगा मौका
पांवटा होली मेला में 16 से 18 मार्च तक आयोजित होगी तीन सांस्कृतिक संध्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक होली मेला के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। 16 से 18 मार्च तक सांस्कृतिक संध्या चलेगी। इसमें पंजाबी कलाकार सतिंद्र सरताज और प्रेम ढिल्लो धमाल मचाएंगे। जबकि 17 मार्च को होने वाली हिमाचली संध्या के लिए मुख्य कलाकार का नाम मंगलवार तक तय होगा। तीनों सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।


बता दें कि 14 मार्च से 22 मार्च तक ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेला आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 मार्च को प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार पंजाबी लोक गायक प्रेम ढिल्लों होंगे। 17 मार्च को पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। 18 मार्च को अंतिम पंजाबी सांस्कृतिक संध्या में देश विदेश में चर्चित पंजाबी गायक सतिंदर सरताज मुख्य कलाकार अपनी गायकी से महफिल में रंग जमाएंगे। इसके अलावा तीनों सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान हिमाचल प्रदेश तथा स्थानीय जिला के लोक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि होली मेला के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इसमें 18 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक सतिंद्र सरताज तथा प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार प्रेम ढिल्लों होंगे। 17 मार्च को होने वाली पहाड़ी नाइट के लिए मुख्य हिमाचली गायक मंगलवार तक फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद

- ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब(फाइल फोटो):

- ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब(फाइल फोटो):

- ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब(फाइल फोटो):

- ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब(फाइल फोटो):

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed