फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three bridge will be built on markanda river in nahan

दशकों का इंतजार जल्द होगा खत्म, मारकंडा नदी पर बनेंगे तीन पुल

Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
three bridge will be built on markanda river in nahan
सिरमौर का शंभूवाला में वह स्थल जहां मारकंडा नदी पर पुल का निर्माण किया जाना है। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। लंबे समय से पुल सुविधा से जुड़ने की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली शंभुवाला के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे मोगीनंद में पुलों का निर्माण किया जाएगा। इस पर सीआरआईएफ के तहत 27 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने पुलों के निर्माण के टेंडर आवंटित कर दिए हैं। जल्द ही क्षेत्र की 9 हजार से अधिक आबादी को यह सुविधा उपलब्ध होगी। पुल बनने से जहां कई किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी, वहीं बरसात के दौरान ग्रामीणों को होने वाली दिक्कतों से भी निजात मिलेगी। तीनों पुल मारकंडा नदी पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

.........
शंभुवाला में बनेंगे 80 मीटर और 27.60 मीटर के दो पुल
शंभुवाला पंचायत में एक ही संपर्क सड़क पर 80 मीटर और 27.60 मीटर लंबे दो पुल बनेंगे। एनएच से करीब 300 मीटर की दूरी पर 80 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसके बाद 70 फीट हिस्सा छोड़कर गुरुद्वारा साहिब से मकड़वाली के लिए सूखा खाला पर दूसरा पुल बनेगा। इन पुलों के निर्माण पर 16.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल निर्माण के शंभुवाला सहित मकड़वाली, कून, नेहरला और बंदीवाला क्षेत्र की चार हजार की जनसंख्या को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
मोगीनंद से सुकैती पहुंचना होगा आसान
कालाअंब से सटे मोगीनंद क्षेत्र से सुकैती के लिए भी 60 मीटर लंबे पुल को निर्माण किया जाएगा। मारकंडा नदी पर बनने वाले इस पुल पर 10.07 करोड़ रुपयेे खर्च होंगे। पुल निर्माण से सात किलोमीटर की दूरी कम होगी। अभी वाहन चालकों व स्कूली बच्चों को कालाअंब होते हुए मोगीनंद व नागल सुकैती के लिए सफर करना पड़ रहा है। पुल से इस क्षेत्र की पांच हजार के करीब जनसंख्या सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।
......
नाहन विस क्षेत्र में बह रही विकास की गंगा : डॉ. बिंदल
नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। मारंकडा नदी पर बनने वाले पुलों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। सफर आसान होगा।
.........
पूला का कार्य जल्द शुरू होगा : वीके अग्रवाल
- अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि पुलों का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का अतिरिक्त सफर कम हो जाएगा। बरसात के दौरान लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
......
पुल सुविधा से होगा पंचायतों के लोगों को होगा लाभ
- शंभुवाला पंचायत के पूर्व प्रधान तपिंद्र सिंह ने बताया कि पुल बनने से इस पंचायत के हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। पुल सुविधा के अभाव में लोग परेशानी झेलते आ रहे थे।

- कालाअंब पंचायत की प्रधान रेखा चौधरी ने बताया कि मोगीनंद से सुकैती के लिए बनने वाले पुल से क्षेत्रवासियों का अतिरिक्त सफर कम होगा। कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed