फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   third and fifth class board examination organised in sirmaur on monday

Sirmour News: प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में 104 बच्चों ने दी वार्षिक परीक्षा

Tue, 07 Mar 2023 07:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:08 AM IST
विज्ञापन
third and fifth class board examination organised in sirmaur on monday
सचित्र-1, 2
विज्ञापन

प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में 104 बच्चों ने दी वार्षिक परीक्षा
41 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड की परीक्षा, शिक्षकों की निगरानी में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में सोमवार को तीसरी और पांचवी बोर्ड कक्षा की गणित विषय की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में सोमवार को 104 बच्चों ने पहली से पांचवी कक्षा की वार्षिक परीक्षा दी। इनमें से तीसरी और पांचवी बोर्ड परीक्षा में 41 बच्चे बैठे। जबकि पहली, दूसरी और तीसरी के 63 बच्चों ने वार्षिक परीक्षा दी।
विज्ञापन

स्कूल में पहली कक्षा के 20 बच्चों ने अंग्रेजी, दूसरी कक्षा के 20 बच्चों ने गणित, तीसरी कक्षा के 17 बच्चों ने गणित, चौथी कक्षा के 23 बच्चों ने गणित और पांचवी कक्षा के 24 बच्चों ने गणित की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अंग्रेजी और गणित का पेपर देते ही पहली और दूसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हुई। जबकि तीसरी से पांचवी की वार्षिक परीक्षाएं नौ मार्च को खत्म होंगी। परीक्षाओं के बाद स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील भी परोसा गया।

केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू चौहान ने बताया कि सभी बच्चे परीक्षाओं को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोमवार को अंतिम दिन 104 बच्चों ने प्रारंभिक स्तर की वार्षिक परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पहली और दूसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है। शेष कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा नौ मार्च को संपन्न होगी।
------तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed