फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thers is no case atms people facing problem

शहर के कई एटीएम कंगाल, नहीं निकला पैसा

Fri, 11 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)।नाहन शहर के कई एटीएम शुक्रवार को कंगाल बने रहे। कई बैंकों के एटीएम में कैश ही उपलब्ध नहीं हो पाया। दो दिन बाद एटीएम खुले, लेकिन कैश न मिलने से हजारों उपभोक्ता दो दिन बाद भी पैसे निकालने से महरूम रह गए। शहर के एक आध एटीएम को छोड़कर बाकी सभी एटीएम या तो बंद रहे, या खुले एटीएम में भी कैश उपलब्ध नहीं था।

 स्टेट बैंक की चौगान मैदान स्थित शाखा के साथ सटे एटीएम में शुक्रवार को भारी भीड़ रही। कैश निकालने के लिए लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोगों में होड़ मची रही। कई लोगों ने लंबी कतारों में खड़ा होकर पैसे निकाले।
विज्ञापन

वहीं साथ लगते पंजाब नेशनल बैंक से भी कुछ लोगों ने पैसे निकाले। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के एटीएम, कोआपरेटिव बैंक, एसबीआई के अन्य कई एटीएम व शहर में विभिन्न बैंकों के लगे एटीएम में  उपभोक्ताओं को कैश उपलब्ध नहीं हो पाया। कई लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहने के बाद भी गुजारा चलाने के लिए कैश नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति बैंकों की भी बनी रही। कई बैंकों में कैश उपलब्ध न होने से लोगों को भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ा। दूरदराज क्षेत्र से नाहन पहुंचे साधुराम, निर्मला, कांशीराम व निरंजन ने बताया कि कई एटीएम में कैश नहीं मिला। वहीं बैंकों में भी वह अपने खातों से पैसे नहीं निकाल पाए। कई बैंकों में उनके पहुंचने से पहले ही कैश खत्म हो गया था। इसके चलते उन्हें भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed