फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   theif stolen clothsjewellery from hous in valmika colony ponta

घर में घुसकर बर्तन, आभूषण और कपडे़ चुराए

Sun, 06 Feb 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
theif stolen clothsjewellery from hous in valmika colony  ponta
पुरुवाला(सिरमौर)। पांवटा साहिब की वाल्मीकि बस्ती में एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने घर में घुसकर वहां रखे बर्तन, आभूषण और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शारदा देवी पत्नी मदन कुमार निवासी वार्ड नंबर 7, वाल्मीकि बस्ती ने कहा कि चार फरवरी की रात करीब 10 बजे इसके देवर कुलदीप के घर पर गौरव उर्फ बिल्ली ने चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसके देवर के घर से चांदी की पायल, पीतल की परात, तीन पतीले, पीतल की कड़छी, 6 गिलास और अन्य बर्तनों सहित कपड़े चोरी किए हैं। शिकायत के बाद पांवटा पुलिस थाना के एचसी हितेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बीर बहादुर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed