{"_id":"570d029c4f1c1b4d7d4a6abb","slug":"tendua-distrubing-lifes-in-dugana-and-mmanal-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानल और दुगाना पंचायतों में तेंदुए का आतंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानल और दुगाना पंचायतों में तेंदुए का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र शिलाई की मानल व दुगाना पंचायतों के ग्रामीण इन दिनों तेंदुए के आतंक से भयभीत हैं। पिछले 6 दिनों में तेंदुआ ग्रामीणों के 10 पालतू कुत्तों व दर्जन भर मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
इन दोनों पंचायतों के गांव नेड़ावास, पोउवा, धुनोई, दुनाड़ी, अंबाड़ी व ढाल के ग्रामीण संदीप शर्मा, रतन सिंह, सुंदर सिंह, दिवडू राम व गुलाब सिंह आदि ने बताया कि तेंदुआ गांव के 10 पालतू कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। इसके अलावा सुरेश, बसतू, ग्यारू, सुरेश कुमार व अन्य लोगों की बकरियों और गायों को भी आदमखोर तेंदुए ने अपना निवाला बनाया है। उन्होंने बताया कि नेड़ा खड्ड की सीमा व नदी के दोनों छोर पर बसे 25 परिवार तेंदुए के आतंक से खौफ में हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने एवं नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई फतेह सिंह ने बताया कि प्रभावित ग्रामीण इसकी रिपोर्ट संबंधित वन परिक्षेत्र में करें। सरकार की ओर से उन्हें मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
जगत सिंह तोमर
------