फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   temperature go down in ponta

Sirmour News: पांवटा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्यिस तक पहुंचने से बढ़ी ठंड

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
temperature go down in ponta
देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर देर शाम को कोहरेसे बिजिबिलिटी काफी कम रही। संवाद
मैदानी इलाकों में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहने से ठंड बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले कुछ दिनों से लगातार पांवटा साहिब दून क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहता है। शीत लहर की चपेट में गुरु की नगरी में खूब ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलती है। शाम से लेकर देर रात तक घना कोहरा छाया रहने से दृष्यता काफी कम रहती है। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही और हादसे का भी खतरा बना रहता है।

सुबह और शाम में घने कोहरे की चादर, वाहन चलाने भी मुश्किल तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पांवटा साहिब में शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से बढ़ी कंपकपी रही। बारिश न होने से सुखी ठंड से बढ़ी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। खासकर श्वास रोगी, छोटे बच्चे सर्दी जुखाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी भरत राणा, अनिल ठाकुर, दीपक दूबे, दलीप तोमर, सुरेंद्र चौहान, अकरम, देवेंद्र सिंह व प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक अधिकतर समय कोहरा रहा। चारों तरफ कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कई बार 100 मीटर से कम रही। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ता रहा। दोपहर के समय कुछ देर कोहरा कम हुआ, लेकिन सूर्य की लुका छिपी चलती रही। मुख्य बाजार में जगह-जगह लोग ठिठुरते नजर आए। कुछ स्थलों पर अलाव जलाकर लोग कुछ देर राहत महसूस करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed