फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tegor sadan win over all trophy in kamal convent school nahan

Sirmour News: टैगोर सदन के नाम रही वार्षिक स्पोर्ट्स मीट की ओवरऑल ट्राॅफी

Sat, 16 Dec 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
tegor sadan win over all trophy in kamal convent school nahan
टैगोर सदन के नाम रही वार्षिक स्पोर्ट्स मीट की ओवरऑल ट्राॅफी
विज्ञापन

कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन में 29वीं स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कारमल कान्वेंट स्कूल नाहन की 29वीं स्पोर्ट्स मीट की ओवर ऑल ट्राॅफी टैगोर सदन के नाम रही। यह स्पोर्ट्स मीट खेल अध्यापक गुलशन अहमद की देखरेख में हुई। इसके विजेताओं को प्रधानाचार्य सिस्टर उदाया ने पुरस्कार बांटे।
प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों की हैंडबाल स्पर्धा में नेहरू सदन पहले और गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के वर्ग में टैगोर सदन पहले व नेहरू सदन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में टैरेसा सदन पहले व गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की बैडमिंटन में टैरेसा सदन और लड़कों के वर्ग में टैगोर सदन अव्वल रहा।
विज्ञापन

वॉलीबाल में नेहरू सदन पहले और गांधी सदन दूसरे, लड़कियों की लंबी कूद में टैरेसा सदन पहले और नेहरू सदन दूसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में नेहरू सदन और गांधी सदन, लड़कों के वर्ग में गांधी सदन व टैगोर सदन क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में टैगोर सदन पहले, गांधी सदन दूसरे और क्रिकेट में टैगोर सदन पहले व गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed