{"_id":"666c3efea5b60fda8c0aeead","slug":"teacher-appointed-in-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-126429-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिक्षक की नियुक्ति से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवादा स्कूल में रिक्त पद होने पर अभिभावकों ने किया था प्रदर्शन
पद भरे जाने पर शैक्षणिक कार्य फिर से पटरी पर आएगा : अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवादा (एक) में एक शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। अब शिक्षकों की संख्या दो हो गई है। बुधवार को अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन किया था। अभिभावकों ने खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पांवटा साहिब का पद भरने के लिए आभार जताया हैै।
नवादा प्राथमिक पाठशाला की एसएमसी अध्यक्ष सायरा, सुमन, फिरोज खान, मनीष, नफीश, अली अफरोज, शकील, सलमान, हीरा, रिजवान, ज्ञान चंद,आरिफ, नीतू व वसीम ने बताया कि एकमात्र शिक्षिका के सहारे आठ माह से शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा था। स्कूल में पांच कक्षाओं में 43 बच्चे शिक्षारत हैं। कई बार मुद्दा उठाने के बावजूद पद नही भरा जा रहा था। जिसके चलते नाराज अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ प्रदर्शन किया था। विरोध में अपने बच्चों को वापस घर ले गए थे। शीघ्र पद नहीं भरने पर स्कूल गेट पर तालाबंदी करने का अल्टीमेटम दिया था।
इसके बाद खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पांवटा साहिब ने स्कूल का दौरा किया। अब एक शिक्षक की तैनाती कर दी गई है।
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पांवटा साहिब अरुणा कुमारी ने कहा कि नवादा स्कूल का दौरा किया गया है। स्कूल में एक शिक्षक मलकीत सिंह की नियुक्ति कर दी गई है।