{"_id":"652fe4b55b7c8c512e050dea","slug":"suryansi-win-trophy-in-chess-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-ssml1028-10842-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शतरंज स्पर्धा में एवीएन नाहन की सूर्यांशी शर्मा ने जीती ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शतरंज स्पर्धा में एवीएन नाहन की सूर्यांशी शर्मा ने जीती ट्राॅफी
विज्ञापन
सचित्र-
शतरंज स्पर्धा में एवीएन नाहन की सूर्यांशी शर्मा ने जीती ट्राॅफी
शमशेर स्कूल नाहन में अंडर-19 खेलकूद में शतरंज स्पर्धा का समापन
प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने विजेता और उप-विजेताओं को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हुई शतरंज स्पर्धा में एवीएन स्कूल नाहन की सूर्यांशी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी हासिल की।
एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में हुई। इसमें जिलेभर से उपमंडल स्तर पर जीत दर्ज कर आई 25 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ और समापन मौके पर शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि प्रतियोगिता प्रभारी अमित शर्मा, सह प्रभारी शिशुपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्यातिथि राजकुमार चौहान ने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसमें एवीएन स्कूल नाहन की सूर्यांशी शर्मा ने पहला, राजकीय उच्च विद्यालय गोजर की रक्षिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कन्या स्कूल सराहां की स्नेहा ठाकुर ने तीसरा, द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा की कनिष्का ने चौथा और उच्च विद्यालय गोजर की कोमल ने पांचवां स्थान अर्जित किया।
प्रतियोगिता प्रभारी अमित शर्मा व सह प्रभारी शिशु पाल ने बताया कि पहले पांच स्थानों पर रहे खिलाड़ियों का चयन सोलन में 27 से 30 अक्तूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा के लिए किया गया। यदि इनमें से कोई खिलाड़ी राज्य स्पर्धा में भाग नहीं लेती है तो उसके स्थान पर अगले खिलाड़ी को जगह दी जाएगी।
-- -- संवाद