फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sundi disease in makki crops

Sirmour News: सिरमौर में मक्की की फसल पर सुंडी ने बोला हमला

Wed, 17 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
sundi disease in makki crops
धौलाकुआं क्षेत्र में मक्की की फसल में लगा सुंडी रोग। संवाद
सिरमौर में मक्की की फसल पर सुंडी ने बोला हमला
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से की दवा छिड़कने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं/नाहन (सिरमौर)। जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मक्की की फसल की पैदावार होती है। खेती के लिए बारिश पर निर्भर अधिकतर क्षेत्रों के किसान बरसात के मौसम में मक्की सहित अन्य कई फसलों को बड़े स्तर पर उगाते हैं लेकिन सिरमौर में इस बार फिर मक्की की फसल पर सुंडी ने धावा बोल दिया है जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।

बीते अप्रैल माह में जहां मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल में सुंडी रोग लगने से किसानों को गेहूं की पैदावार में भारी नुकसान झेलना पड़ा था अब मक्की की खड़ी फसल को सुंडी ने कुतरना शुरू कर दिया है। यहां के अधिकतर ऊपरी क्षेत्रों में कफोटा शिलाई अंधेरी में मात्र मक्की की ज्यादा पैदावार होती है। जबकि पांवटा में धान और मक्की की सामान्य फसलें होती हैं। तीन चार सालों से फैल रहे इस रोग से किसान चिंतित हैं। अभी तो फसल एक महीना की हुई है जब तक फसल पकने को तैयार होगी तब तक तो सुंडी फसल का नामोनिशान ही मिटा देगी।
विज्ञापन


बता दें कि पांवटा क्षेत्र की मक्की की मांग साथ लगते हरियाणा में ज्यादा होने पर मक्की खेतों से निकलते ही यहां खरीदारों की आवाजाही बढ़ जाती है। शुरुआती दौर में सुंडी का प्रकोप कुडिया पंचायत में ज्यादा देखा जा रहा है। सुंडी रात के समय में फसल को खाना शुरू करती है। पौधे की गोभ के अंदर घुस कर जगह बना लेती है और दिन भर उसी में छिपी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल मानसून के देरी से आने से और ज्यादा गर्मी पड़ने के चलते सुंडी से ज्यादा नुकसान होने का किसानों को डर सता रहा है।

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, रवि चौधरी, धर्म पाल आदि ने बताया कि पिछले साल मक्की के भुट्टे में सुंडी ने धावा बोल कर नुकसान पहुंचाया था। इस बार पौधे के पत्तों को ही सुंडी चट कर रही है।


उधर, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि किसान 6 एमएल कोरोजोन दवा एक पम्प में घोल कर साफ मौसम में शाम के समय जब सुंडी का बाहर निकलने का समय हो तो छिड़काव करें। जरूरत पड़ने पर 15 दिन में दोबारा छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed