फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sugar mil not increase sugarcane rate-kisaan facing problem

Sirmour News: उत्तराखंड सरकार और डोईवाला शुगर मिल प्रबंधक से मिलेगी भारतीय किसान यूनियन

Wed, 06 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
sugar mil not increase sugarcane rate-kisaan facing problem
पांवटा साहिब हरिपुर टोहाना खरीद केंद्र से उतराखंड शुगर मिल को जाते गन्ने के लद्दे ट्रक: संवाद
गन्ना खरीद शुरू, न दाम बढ़ाए और न ही खरीद केंद्रों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार और डोईवाला शुगर मिल प्रबंधक से मिलेगी भारतीय किसान यूनियन
उत्तराखंड सरकार और डोईवाला शुगर मिल प्रबंधक से गन्ना दाम बढ़ोतरी की मांग उठाएंगे : तरसेम सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा की सरकार ने गन्ना खरीद दाम में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन उत्तराखंड सरकार और शुगर मिल ने अभी तक गन्ना फसल खरीद दाम बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की है।
उत्तराखंड सरकार ने गन्ने की खरीद शुरू कर दी है। यहां का गन्ना उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल खरीद रही है। इस बार भी पांवटा साहिब में दो केंद्रों में गन्ने की खरीद हो रही है। जबकि, किसानों ने पिछले साल भी चार तोल कांटे स्थापित करने की मांग की थी। ऐसे में किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इसे लेकर हिमाचल प्रदेश की भाकियू (चढ़ूूनी) इकाई व स्थानीय किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड सरकार व मिल प्रबंधन से मिलेगा, जहां दाम बढ़ोतरी समेत अपनी मांगों को किसान प्रमुखता से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, गुरविंद्र सिंह गोपी, भूपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, हरजीत सिंह, धर्म सिंह, हरबंस सिंह, शमशेर अली और बलबीर सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल जल्द उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल प्रबंधन से मिलेगा।
प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने गन्ने की खरीद 380 से बढ़ाकर 391 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। गन्ना काश्तकारों को 11 रुपये की बढ़ोतरी की है।
इस घोषणा के बाद पंजाब में गन्ने का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक हो गया है। जबकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवाली से पहले ही चालू पेराई सत्र के लिए खरीद का राज्य परामर्श मूल्य (एएसपी) 386 रुपये करने की घोषणा कर दी थी। पहले हरियाणा में 372 रुपये दाम थे, जो अब 14 रुपये बढ़ोतरी कर 386 रुपये कर दिए हैं। जबकि, हिमाचल के सिरमौर जनपद से उत्तराखंड शुगर मिल को गन्ना भेजा जा रहा है।
पिछले दो वर्षों से शुगर मिल में 355 रुपये प्रति क्विंटल दाम ही मिल पा रहा है। इसलिए उत्तराखंड सरकार व शुगर मिल डोईवाला प्रबंधक से मिलकर गन्ने का उचित दाम तय करने की मांग रखी जाएगी।
इसके साथ-साथ पांवटा साहिब में गन्ना फसल खरीद को दो और केंद्र बद्रीपुर व खोड़ोंवाला में स्थापित करने, परिवहन व्यवस्था तीव्र कर पांवटा से शुगर मिल के लिए वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग भी रखी जाएगी।

...

उत्तराखंड भेजा 10,000 क्विंटल गन्ना
पांवटा साहिब में उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल को गन्ना खरीद के लिए दो केंद्र अमरगढ़ और हरिपुर टोहाना स्थापित हुए हैं। पांवटा वैली गन्ना शुगर कैन ग्रोवर सोसायटी बद्रीपुर के सचिव नेक राम और शाकुंभरी सोसायटी के सचिव दलीप सिंह ने बताया कि अब तक 92 किसानों से करीब 10,000 क्विंटल गन्ना खरीद हो चुकी है। इस वर्ष एक लाख क्विंटल गन्ना खरीद लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed