फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   submit electricity bill till 31 march-othervise board will cut yowur connection

Sirmour News: उपभोक्ता 31 मार्च तक बिजली बिल करें जमा, नहीं तो कटेंगे कनेक्शन

Tue, 07 Mar 2023 07:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
submit electricity bill till 31 march-othervise board will cut yowur connection
उपभोक्ता 31 मार्च तक बिजली बिल करें जमा, नहीं तो कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन

घरेलु और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड की 36 करोड़ रुपये की देनदारी
3,000 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से नहीं भरा बिजली बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लंबे समय से बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बोर्ड जल्द कनेक्शन काटेगा। अब तक बोर्ड 1,400 के करीब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुका है। अन्य उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
दरअसल, जिला सिरमौर में उपभोक्ताओं पर 36 करोड़ रुपये की देनदारी है। 3,000 के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अरसे से बिल जमा नहीं भरा है। इसमें घरेलु और व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। औद्योगिक क्षेत्रों पर भी बिजली बोर्ड की लाखों रुपये की देनदारी है।
विज्ञापन

कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के बाद बोर्ड ने 35 करोड़ रुपये की रिकवरी भी की है। अब 36 करोड़ रुपये की रिकवरी की जानी शेष है। इसके लिए बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को फरमान जारी किए हैं। 31 मार्च तक लंबित राशि का भुगतान न करने वालों पर बोर्ड कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जनपद सिरमौर में कालाअंब और पांवटा साहिब में छोटे-बड़े सैकड़ों उद्योग चल रहे हैं। इसके साथ -साथ कुछ सरकारी विभागों पर भी बोर्ड की देनदारी है। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर भी देनदारी चल रही है।

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह ठाकुर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने लंबित बिलों की राशि 31 मार्च कर जमा करा दें। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता समय पर बिल की अदायगी नहीं करेंगे तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 1400 के करीब कनेक्शन काटे गए हैं। उपभोक्ताओं से अभी 36 करोड़ रुपये की लंबित राशि वसूली जानी है।
....हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed