फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Students received applause for their cultural performances.

Sirmour News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से बटोरीं तालियां

Sun, 28 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Students received applause for their cultural performances.
सोलंकी ने 17 लाख रुपये से निर्मित कमरों का किया लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में रविवार को विधायक अजय सोलंकी ने 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया। विधायक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, मोबाइल के सीमित उपयोग, अनुशासन में रहने, नियमित अध्ययन करने और अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने विद्यालय को एक अतिरिक्त कमरा देने की घोषणा की। समारोह के अंत में उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जमा दो विज्ञान वर्ग से मोनिका ठाकुर, कृतिका और गौरव तोमर, जमा दो कला वर्ग से हिमांशु तोमर, आकाश और सुमित ठाकुर तथा दसवीं कक्षा से कोमल ठाकुर, दीपाली और कशिश ठाकुर को बेहतर अंक अर्जित करने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं में कृतिका, अंकिता, नीरज, महक, रिया चौहान, लक्ष्य ठाकुर और प्रतिका ठाकुर को सम्मानित किया गया। शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में जस पुंडीर, सुनिधि, हिमांशी, अनन्या शर्मा, सक्षम ठाकुर, कनिका ठाकुर, सुजल, मोहित, निशित, वर्षा ठाकुर, सरवीन ठाकुर, महक ठाकुर, इशिता, अक्षित, पंकज ठाकुर, आयुष, अंकिता, अर्चना, स्मृति, आंचल, सान्या, अनिका, सीमा, अमित, आर्यन, काव्या, नीरज, साक्षी, शिवान्सी, जतिन, अनिकेत सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश पुंडीर, उप प्रधान नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान नरेश कुमार सहित अन्य अभिभावक, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed