फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   students hounerd in nahan collage

पीजी कॉलेज नाहन के मेधावी नवाजे

Fri, 15 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 15 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन का 50वां पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि प्रदेश विश्वविद्यालय  के वाइस चांसलर प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कॉलेज के होनहारों को नवाजा गया।  

विज्ञापन


अकादमिक पुरस्कारों के लिए शिल्पा चौहान, मनीषा,  किरण बाला, नीलम, रेखा देवी, नेहा गप्ता, मनीषा देवी, प्रीतिका, प्रदीप कुमार, मीरा, चेतना, नेहा कुमारी, करिश्मा, चंद्रपाल, हिम्मा देवी, पूजा, हिमानी, अंबिका शर्मा, ममता देवी, नेहा ठाकुर, निशा, पंकज, किशोर कुमार, अरुण अत्री, विशाल बंसल, अंकिता शर्मा, अजय चौहान, अंजलि ठाकुर, छवि गुप्ता, मनीषा सैनी, मीनाक्षी, गौरव, शूूरवीर खान को विभिन्न सेमेस्टर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


 एनसीसी के लिए कपिल देव को बेस्ट शूटर एवं बेस्ट कमांडर, किरण को बेस्ट कमांडर, हरीश, हितेश, पंकज, विनोद, हिमांक, अनुसूया, नीलम, नेहा, अरुण, रितेश, एनएसएस के लिए  काजल, रवीना व प्रदीप कुमार, कपिल को बेस्ट कैंपर व पुष्पेंद्र, राजेश और पूनम, मनीषा को बेस्ट वालंटियर रहने पर सम्मान से नवाजा गया। रोवर एंड रेंजर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अनीला, अंजलि ठाकुर, विक्रम, राकेश, कपिल, दीक्षा, प्रियंका, शीतल, पूजा, पुष्पेंद्र दत्त, प्रणव  भारद्वाज, कुलदीप कुमार, दिनेश कुमार सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद में सुमन चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता और महिला राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता सीनियर स्टेट में द्वितीय रहने, बलदेव सिंह को अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता, पारस को अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता और अर्चना को अंतर विश्वविद्यालय हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट रहे अभिषेक व अंजना कुमारी को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रदीप सिंह, दीपक गर्ग, विक्रम और प्रवीण को सम्मान से नवाजा गया।


समारोह में ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर डीसी सिरमौर बीसी बडालिया, नगर परिषद अध्यक्षा अनीता शर्मा, उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन-सिरमौर दीपक धवन, सेवानिवृत्त प्राचार्य सुंदर सिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, जोगी राम तोमर, पर्यावरणविद एवं समाजसेवी डॉ. सुरेश जोशी, प्रो. कपूर  केंद्रीय छात्रसंघ की अध्यक्षा वर्षा गोयल, उपाध्यक्ष पीयूष, सचिव नीरज तोमर व सहसचिव कल्पना भी उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय का समस्त शैक्षिक और गैर शैक्षिक समुदाय भी उपस्थित रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed