{"_id":"61eaf4b05284a9091e733fe6","slug":"student-of-primery-and-midle-school-not-getting-diet-mony-from-august-month-nahan-news-sml397374486","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अगस्त के बाद बच्चों को नहीं मिली डाइट मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अगस्त के बाद बच्चों को नहीं मिली डाइट मनी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की 1232 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं के बच्चों को मिल-डे मील के अंतर्गत डाइट मनी नहीं मिल पाई है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के माध्यम से बच्चों के बैंक खातों में डाइट मनी को पैसा स्थानांतरित किया जाता था लेकिन बीते अगस्त माह से यह पैसा उन्हें नहीं मिला है।
वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बाद जिले में स्कूल खुले तो गाइड लाइन के अनुसार स्कूलों में मिड-डे मील बंद कर दिया गया। इसकी एवज में बच्चों को सूखा राशन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सब्जी आदि सहित अन्य खाद्य सामग्री की डाइट मनी बच्चों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जा रही थी।
स्कूलों से बच्चों को चावल वितरित किए जाते थे। बाकी पैसा बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता था लेकिन अगस्त माह से यह पैसा उन्हें नहीं मिला है। विभागीय जानकारी के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक के प्रत्येक बच्चे को 4.97 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी मिलती है। इसी तरह छठी से आठवीं कक्षा तक प्रत्येक बच्चे को यह राशि 7.45 रुपये प्रति दिन मिलती है। जिला सिरमौर में 1041 प्राथमिक और 191 माध्यमिक पाठशालाएं हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशालाओं में 37747 के लगभग और छठी से जमा दो कक्षा तक के 51986 बच्चों में से आठवीं कक्षा के तक बच्चों के खातों में डाइट मनी ट्रांसफर नहीं हो पाई है। उधर विभाग की मानें तो नवंबर तक की कुकिंग कोस्ट बनाकर विभाग के निदेशालय को भेजी गई है।
जिला उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय का कार्यभार देख रहे जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर कर्म चंद ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की मिड-डे मील के अंतर्गत डाइट मनी न मिलने के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।