फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student must participate in nss- said om prakash

राष्ट्रीय सेवा योजना का हिस्सा बनें विद्यार्थी : ओम प्रकाश

Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
student must participate in nss- said om prakash
नाहन के चंबा मैदान में एनसीसी कैंप में मौजूद कैडे्टस। - फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों में समाजसेवा एवं राष्ट्र प्रेम का जज्बा पैदा करती है। इससे विद्यार्थियों को संगठित होकर काम करने के महत्व पता चलता है। विद्यार्थियों को एनएसएस शिविर का जरूर हिस्सा बनना चाहिए। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता में सात दिवसीय एनएसएस शिविर में नघेता पंचायत उपप्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने कही। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों से अपने विचार भी साझा किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दलीप नेगी, उपप्रधानाचार्य नरेंद्र नेगी आदि ने बताया कि स्वयंसेवी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थल, कुएं, बावड़ी, गांव-गलियों की सफाई करेंगे। साथ ही लोगों को स्वच्छता का संदेश भी देंगे। सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवी कानूनी अधिकारों, नशे के कुप्रभाव, यातायात नियमों, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा के बारे में स्रोत व्यक्तियों से जानेंगे।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिविर में 36 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 20 छात्र और 16 छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दीप चंद पुंडीर, जगत राम शर्मा, प्रदीप शर्मा, ललित शर्मा, कुंदन सिंह पुंडीर, नेहा पुंडीर, हिमांशु, गौरव शर्मा, अमित, प्राथि, एसएमसी सदस्य और स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed