फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Strike of Zila parishad cadre employees continues on third day in Sirmaur

जिला परिषद कैडर कर्मियों और अधिकारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Strike of Zila parishad cadre employees continues on third day in Sirmaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन/पांवटा (सिरमौर)। सिरमौर में पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की कलम छोड़ हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। इसके चलते पंचायत कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। खासकर मनरेगा, जन्म - मृत्यु, विवाह प्रमाण आदि के लिए पहुंचे लोग परेशान रहे। इसके अलावा कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं के हड़ताल पर होने से पंचायतीराज विभाग के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य ठप रहे।
तीसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों को पंचायत सचिव यूनियन ग्रामीण विकास विभाग पांवटा खंड इकाई ने अपना समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग भी हड़ताली कर्मचारियों से मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कनिष्ठ अभियंता न होने से साइट निरीक्षण, आंकलन सहित अन्य कार्य प्रभावित होने शुरू हो गए हैं। ठेकेदार और पंचायत प्रतिनिधियों को बिल आदि पूर्ण करने में दिक्कतें आ रही है। विकास खंड कार्यालय नाहन के प्रांगण में सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ नाहन खंड इकाई अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नाहन राजेश कुमार तोमर ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खासकर मनरेगा के कार्यों को लेकर खासी परेशानी हो रही है। विकासखंड पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष विनोद ठाकुर व कनिष्ठ अभियंता दलीप शर्मा ने कहा कि जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ की कलम छोड़ हड़ताल जारी है।
ग्राम पंचायत सचिव यूनियन पांवटा का मिला समर्थन
पंचायत सचिव यूनियन ग्रामीण विकास विभाग पांवटा खंड इकाई की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रधान जितेंद्र कुमार, पंचायत सचिव रमेश चौहान, नरेंद्र शर्मा, रामलाल परमार, बलबीर सिंह, संतोष कुमारी और संजीव गोगना ने कहा कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग जायज है।
कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी भी हमारी तरह हैं जो पंचायतों में कार्य करते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार इनको भी ग्रामीण विकास विभाग या पंचायतीराज विभाग में समायोजित करें।

कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ कर्मचारियों से मिले पांवटा के पूर्व विधायक
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पांवटा साहिब विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग अपने कार्यकर्ताओं सहित बीडीओ कार्यालय के बाद कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे कर्मचारी के धरना स्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों की मांग व समस्याओं को सुना व अपना समर्थन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed