फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   strike

29 मई को रात 12 बजे से शुरू होगा काम छोड़ो आंदोलन

Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
strike
नाहन (सिरमौर)। नाहन बस अड्डा परिसर में वीरवार को हुई गेट मीटिंग में परिवहन निगम के चालकों ने काम छोड़ो आंदोलन का निर्णय लिया है। मांगों को लेकर चालकों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि काम को प्रभावित किए बिना उन्होंने 12 से 19 मई तक गेट मीटिंग कर रोष जताया। उनका मकसद सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचना था।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया। महंगाई के दौर में परिवार का पालन करना मुश्किल हो गया है। चालक यूनियन के राज्य सहायक कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को 28 मई तक पूरा नहीं किया तो सभी चालक 29 मई को रात 12 बजे से काम छोड़ो आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। 36 महीने के ओवर टाइम का पैसा देने सहित चालकों की कई कई मांगें हैं। इस अवसर पर रमेश चंद, जयप्रकाश, बलजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, चंद्रमोहन, संजीव पुंडीर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं। चालकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed