फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   statement of mla solanki on grain mandi issue in nahan

Sirmour News: धौलाकुआं मंडी पर बिंदल के आरोपों को सोलंकी ने बताया भ्रम की राजनीति

Wed, 16 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
statement of mla solanki on grain mandi issue in nahan
अजय सोलंकी, ​विधायक नाहन विस क्षेत्र
कहा, कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन पर स्थायी मंडी से संस्थान के अस्तित्व पर संकट
विज्ञापन

-किसानों के लिए पास में वैकल्पिक जमीन तलाशने की प्रक्रिया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। धौलाकुआं अनाज मंडी को बंद करने के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के आरोपों पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोपों को बेवजह भ्रम फैलाने की राजनीति करार देते हुए कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। धौलाकुआं में किसानों की फसल खरीद के लिए केंद्र स्थापित रहेगा और फसल सीजन शुरू होने से पहले इसके लिए उचित स्थान तय कर लिया जाएगा।
सोलंकी ने कहा कि जिस जमीन को लेकर भाजपा की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं, वह कृषि विज्ञान केंद्र की है। संस्थान के संचालन के लिए जमीन और अन्य निर्धारित मानकों की जरूरत होती है। ऐसे में इसे स्थायी रूप से अनाज मंडी के लिए देने से कृषि विज्ञान केंद्र के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आसपास कृषि विभाग की जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एपीएमसी के माध्यम से इसका प्रस्ताव भी प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार के समय भी कुछ अवधि के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन अनाज खरीद केंद्र के लिए ली गई थी। उस समय दूसरी जगह तलाश कर स्थायी खरीद केंद्र बनाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में मौजूदा स्थान पर पोर्टेबल ढांचा खड़ा कर किसानों की उपज खरीदी जाती रही। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं को अब किसानों की चिंता क्यों सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. बिंदल से किसानों के हित में तथ्यों के आधार पर बयान देने की अपील की। सोलंकी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल बेचने के लिए नजदीक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध करवाना है और फसल खरीद का समय आने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाएगी।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed