{"_id":"650c8450de179fb7a1028356","slug":"sports-news-dist-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-8809-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा और गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा और गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी
विज्ञापन
सचित्र-
शमशेर स्कूल नाहन में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
एसपी रमन कुमार मीना मुख्यातिथि और उपनिदेशक कर्मचंद रहे विशिष्ट अतिथि
चार दिन की इस स्पर्धा में 70 स्कूलों के करीब 550 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में कफोटा स्कूल ने ओवरऑल ट्राॅफी हासिल की। लानापालर रनरअप रहा। छात्र वर्ग में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा ने ओवरऑल ट्राॅफी हासिल की।
प्रतियोगिता के समापन मौके पर पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मुख्यातिथि और उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने विशिष्ट अतिथि के रूप से शिरकत की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
छात्रा वर्ग की हैंडबाल स्पर्धा में कफोटा पहले, बनौर दूसरे व कांगर धरयार तीसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर दौड़ में कठवार की प्रिया, रामा की समीक्षा व हलाहां की शालिनी, लंबी कूद में नार नोटी की नाव्या व कौलांवालाभूड़ की सोनिया ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ऊंची कूद में बनकला की शिवानी, चौरास की शिवानी व कुरला सड़क की तनुष्का ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। 4 गुना 100 रिले में पांवटा ब्लॉक पहले, ददाहू ब्लॉक दूसरे व सतौन ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।
बास्केटबाल में लाना पालर पहले, अंबोया ने दूसरा व पांवटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती के 30 किलोग्राम भार में रितू, 33 किलो में लक्षिता, 36 किलो में नितिका, 39 किलो में महक, 42 किलो में आरूषी, 46 किलो में श्रुति, 50 किलो में साक्षी, 54 किलो में मुस्कान, 62 किलो में अमृता ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की।
हॉकी में मानपुर देवड़ा पहले, सतौन दूसरे, हैंडबाल में काटरी ब्यास पहले व कफोटा दूसरे स्थान पर रहा।
बास्केटबाल में जामनीवाला पहले व लाना पालर दूसरे स्थान पर रहा। जूडो में छगटोली पहले व लाना पालर दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में शिलाई ने पहले व कफोटा ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में महीपुर की प्रेरणा, 200 मीटर में जामनीवाला की खुशी और 400 मीटर में रामा स्कूल की समीक्षा और 600 मीटर में कटवार स्कूल की प्रिया प्रथम रही।
मार्चपास्ट में संगड़ाह ब्लॉक पहले और नौहराधार ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।
छात्र वर्ग की हॉकी में पुरूवाला ने मानपुर देवड़ा, हैंडबाल में सराहां ने पांवटा और बास्केटबाल में पांवटा ने जामनीवाला को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
फुटबाल में पांवटा ने एवीएन स्कूल नाहन, जूडो में छोगटाली ने कफोटा, कुश्ती में शिलाई ने कफोटा को हराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीती। बॉक्सिंग में टोका नगला विनर और छोगटाली व नैनीधार रनर रहे।
100 मीटर में सनौरा के सार्थक, 200 मीटर में धौण के कृष शर्मा प्रथम रहे। मार्चपास्ट में शिलाई ब्लॉक पहले और नाहन ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा। 4 गुणा 100 रेस में पांवटा ब्लॉक पहले, नाहन ब्लॉक दूसरे और ददाहू ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। एथलेक्टिस की ट्राॅफी पर पांवटा ब्लॉक ने कब्जा किया। धौण स्कूल के कृष शर्मा को बेस्ट एथलीट चुना गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने शमशेर स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान, कन्या स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य डाॅ. आशिमा राघव, एडीपीओ धर्मपाल सिंह, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा को बधाई दी। चार दिन चली इस प्रतियोगिता में 70 स्कूलों के करीब 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया।