फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sports hostel issues

Sirmour News: शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल को लेकर कांग्रेस-भाजपा में श्रेय लेने को मची होड़

Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
sports hostel issues
शिलाई में स्पोर्ट्स हॉस्टल खुलने से खिलाड़ियों को मिलेगी सभी सुविधाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से शिलाई और चौपाल विधानसभा के लिए प्रस्तावित स्पोर्ट्स हॉस्टल अभी खुला भी नहीं है लेकिन इसका श्रेय लेने के लिए प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दालों में होड़ मच गई है।

जनवरी महीने में अखबार ने शिलाई में स्पोर्ट्स हॉस्टल की मांग को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकार हरकत में आई। प्रदेश सरकार ने इस बारे में एक प्रस्ताव केंद्र के युवा एवं खेल मंत्रालय को भेजा था जिसकी मंजूरी मिल गई है। ऐसे में सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के साथ चौपाल में भी स्पोर्ट्स हॉस्टल खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को इसकी सभी औपचारिकताएं, जिसमें भूमि का चयन, लागत और प्राक्कलन तैयार करके फाइल फिर से केंद्र को भेजने को कहा है। शिलाई में खेल हॉस्टल खुलने से सभी खिलाड़ियों विशेषकर कबड्डी खिलाड़ियों को लाभ होगा। हाल ही में शिलाई की कई महिला कबड्डी खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए पदक अपने नाम कर चुकी हैं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी और पुष्पा राणा शिलाई से ही संबंध रखती हैं।
विज्ञापन


खेल हॉस्टल न होने से खिलाड़ियो को रहने और खेल की बारीकियां सीखने के लिए भारी परेशानी हो रही थी। अब खेल हॉस्टल से यहां कई लाभ खिलाड़ियों को मिल पाएंगे। इस खेल हॉस्टल के श्रेय को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेता भी आमने सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलाई के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने केंद्र को इसका प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर ने बताया कि 2021 में जयराम सरकार ने इस बारे में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, जिसकी स्वीकृति मिली है। सरकार अब जल्द जमीन उपलब्ध करवाए।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed