फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sports event in sirmaur

वॉलीबाल स्पर्धा में पीजी कॉलेज सोलन टीम बनी विजेता

Sun, 12 Sep 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
sports event in sirmaur
सतौन में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : NAHAN
सतौन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन में नवयुवक मंडल ने दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें 28 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पीजी कॉलेज सोलन ने आईटीआई हरिपुरधार को 2-0 से हरा कर ट्रॉफी जीती। जितेंद्र और विपिन को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन खेल मैदान में नवयुवक मंडल ने दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जिसका फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें पीजी कॉलेज सोलन ने आईटीआई हरिपुरधार को सीधे सेटों 25-23 और 25-17 से हरा कर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

समापन समारोह में कबड्डी संघ सिरमौर के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार भी दिए जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी और 21000 रुपये, उपविजेता टीम को 11000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सतौन पंचायत उपप्रधान गुलाब सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, नरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सुनील कपूर, सतीश शर्मा, नरेश तोमर, प्रेम चौहान, संजय नेगी, जोगेंद्र चौहान, दयाराम तोमर, सुरेंद्र कुमार, राजेश चौहान, प्रताप ठाकुर, अजय शर्मा, नरेश चौहान, केशव नेगी, पिंकू, आयूष, प्रवीण, कपिल, शंकर, गौरव, विशाल, नीरज कुमार, तरुण, मनोज कुमार, अनिल कुमार, मनीष और संजय मौजूद रहे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed