{"_id":"612bd6508ebc3e7a1604b916","slug":"sports-event-in-sirmaur-nahan-news-sml382053386","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधीर रमौल बने जिला सिरमौर फुटबाल संघ के प्रेस सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधीर रमौल बने जिला सिरमौर फुटबाल संघ के प्रेस सचिव
विज्ञापन
सुधीर रमौल ।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर फुटबाल संघ की एक बैठक शहर के निजी रेस्तरां में हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान नरेंद्र थापा ने की। जबकि महासचिव मनोज पटेट विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सिरमौर में लगातार गिर रहे फुटबाल के स्तर पर गहरी चिंता जाहिर की गई।
महासचिव मनोज पटेट ने कहा कि दशकों पहले नाहन का फुटबाल हिमाचल की शान हुआ करता था। यहां की टीम उत्तरी भारत की अच्छी अच्छी टीमों से लोहा लेती थी। फुटबाल के कारण नाहन की धाक पूरे उत्तर भारत तक थी लेकिन पिछले कई सालों से नाहन की यह पहचान धूमिल हो गई है।
बैठक में मौजूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज शर्मा, गजेंद्र छेत्री, जितेंद्र साही, अमरजीत सिंह परमार, महेंद्र छेत्री, सुशील गोयल आदि ने जिला में फुटबाल की पुरानी पहचान को लौटाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने की शपथ ली। बैठक के दौरान संघ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई सदस्यों को पद सौंपे जिसमें नाहन से सुधीर रमौल को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। जबकि वकील वीरेंद्र पाल को कानूनी सलाहकार, सलीम को उपाध्यक्ष और जितेंद्र साही को संयुक्त सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा नाहन से नरेंद्र गुरंग, राजीव बंसल, डॉ. जफर अली, देवेंद्र अग्रवाल, पांवटा साहिब से सुदर्शन भट्ट और साकिर अली, ददाहू और रेणुका से अभिषेक सिंह ठाकुर, गौरव कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया।