{"_id":"612bd7008ebc3e79f46f00af","slug":"sports-even-in-sirmaur-nahan-news-sml3820534168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो जूनियर के ट्रायल में 20 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो जूनियर के ट्रायल में 20 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
जमटा में खो-खो जूनियर ट्रायल के दौरान प्रतिभा दिखातीं खिलाड़ीं।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला खो-खो संघ सिरमौर ने जिले के लड़कों और लड़कियों की जूनियर टीम के चयन के लिए रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में ट्रायल आयोजित किया। इस दौरान सिरमौर जिले के 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें ट्रायल के दौरान 10 लड़कियों और 10 लड़कों का चयन किया गया।
संघ के जिला अध्यक्ष तपिंद्र चंद और महासचिव प्रभात शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पांच सितंबर को डीएवी स्कूल घुमारवीं में होने वाले राज्यस्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान लड़कियों के वर्ग में मनीषा, लक्ष्मी, अंजना, मनीषा, प्रियंका, नितेश कुमारी, कृतिका, अनन्या, स्मृति और महक शर्मा का चयन किया गया है।
इसी तरह लड़कों के वर्ग में यशपाल, अजय, विकास, नितिन, देवांश ठाकुर, अर्श चौहान, निखिल, अलोक, विशाल और रोहन शर्मा का चयन जूनियर टीम में हुआ है। इस मौके पर दलीप, सुनील, भगवंत और राम चरण सहित संघ के अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व संघ ने ट्रायल के आयोजन को लेकर अपनी सेवाएं एवं संघ को अपना सहयोग देने के लिए नावणी पंचायत के कई लोगों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
...............