फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Special Gram Sabha will be held in Sirmaur on December 19

जिला सिरमौर में 19 दिसंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

Thu, 16 Dec 2021 06:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Special Gram Sabha will be held in Sirmaur on December 19
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में 19 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, क्षय रोग, पोषण अभियान और एचआईवी (एड्स) पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित किए गए लक्ष्यों के अनुसार ग्राम पंचायत कार्य योजना को संशोधित कर ग्राम सभा में अनुमोदन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायत कार्य योजना में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण चरण-2 से संबंधित कार्य डालना, समस्त ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन बारे प्रस्ताव पारित करने और मनरेगा योजना के तहत आदर्श विद्यालयों की सूची ग्राम सभा में पारित करवाने का प्रस्ताव आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त, पंचायतों में क्षय रोग के बारे में चर्चा और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने, पोषण अभियान और एचआईवी (एड्स) के बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed