फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sp sirmaur chek the border barriers and nakas in state border in himachal utrakhand

एसपी सिरमौर ने राज्य के सीमा बैरियरों का किया निरीक्षण

Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
sp sirmaur chek the border barriers and nakas in  state border  in himachal utrakhand
हिमाचल-उत्तराखंड राज्य सीमा का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सिरमौर। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के एसपी ओमापति जम्वाल ने सिरमौर के साथ लगते पड़ोसी राज्य सीमा के बैरियरों व संवेदनशील नाकों का निरीक्षण किया जहां उन्होंने तैनात पुलिस और होमगार्ड जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर भी साथ रहे।
विज्ञापन

बता दें कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड और यूपी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके चलते पांवटा साहिब की सीमाओं से अवैध नशा तस्करी की आशंका भी बढ़ने लगी है। साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आने जाने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ओमापति जम्वाल व डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने राज्य सीमा के बैरियरों किल्लोड़, बहराल, गोविंदघाट बैरियर, खोदरी माजरी एवं जोंग पुलिस नाको का दौरा किया। इन बैरियरों और नाकों पर तैनात जवानों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में आवाजाही वाले वाहनों व लोगों पर चौकस निगरानी रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड राज्यों के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार की गई है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने कहा कि एसपी सिरमौर ने राज्य सीमा बैरियरों व नाकों का निरीक्षण किया है। पांवटा साहिब के यमुना नदी के रास्ते पर चौकसी से नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed